skip to main |
skip to sidebar
सिर पर अपने हैट लगाकर ,
गले में लेकर ढोल |
बन्दर जी देखो कह रहे ,
मैं खोलूँगा सबकी पोल |
ईश्वर
ई से होता ईश्वर है
जगती का परमेश्वर है
वह महा शक्ति का नायक है
हम सबका फल दायक है |
मैं हूँ सेब लाल -लाल |
मैं हूँ सेब लाल - लाल |
कोई मुझे कश्मीरी कहता
कोई शिमला वाला कहता
जो भी मुझको खाता है
हरदम रहता वह खुशहाल |
मैं हूँ सेब लाल - लाल |
ऊर्जा का भंडार है मुझमें
लोहा अपरम्पार है मुझमें
शक्ति देता हूँ मैं सबको
कर देता हूँ मालामाल |
मैं हूँ सेब लाल - लाल |